25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

3 बच्चों के बाप ने दलित मासूम के साथ किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में बैर खाने गई 9 वर्षीय मासूम बच्ची को 28 वर्षीय 3 बच्चों के बाप ने अपनी हवस का शिकार बना डाला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को गंभीर अवस्था में सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया। गौरतलब हो कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में दलित बिरादरी की मासूम बच्चियां खेतों में स्थित बैर के पेड़ में बैर खाने गई थी। आरोप है कि तभी मौके पर पहुंचे 3 बच्चों के बाप सुरेंद्र सिंह पुत्र गया बक्स सिंह (28) ने अन्य बच्चियों के जाने के बाद 9 वर्षीय मासूम को अकेला पाकर बैर का लालच देकर गेहूं के खेत में ले गया और वहीं मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की हालत गंभीर होते देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना की खबर क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर आनन-फानन में मय फोर्स के पहुंचे शिवगढ़ थाना अध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने मासूम बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया और मासूम के परिजन की तहरीर आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र गया बक्स सिंह के खिलाफ धारा 376,पॉक्सो एक्ट,3 (2) (3) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शिवगढ़ थाना अध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पीड़िता के परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है जल्द ही अभियुक्त सलाखों के पीछे होगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest