12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

24 घंटे के अंदर अपहृत किशोरी बरामद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरपुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण उस वक्त हो गया जब बालिका अपने खेत में चारा काटने गई थी। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर पड़ोस के गांव कोडरा के रहने वाले राम प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरपुर निवासी मिथिलेश पत्नी राजेश सिंह की 14 वर्षीय बेटी सोमवार की दोपहर अपने खेत पर चारा लाने गई थी। तभी पड़ोस के गांव ग्राम सभा कोडरा निवासी राम प्रसाद पुत्र जगन्नाथ वहां पहुंचा और बालिका का अपहरण कर फरार हो गया। बाद में पीडिता की मां ने घटना की तहरीर थाने में दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मंगलवार की सुबह आरोपी राम प्रसाद पुत्र जगन्नाथ को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके चंगुल से बालिका को भी बरामद कर लिया। नसीराबाद के थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद बालिका को डाक्टरी परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा जा रहा है जबकि गिरफ्तार ओरोपी जेल भेजा जायेगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest