24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर 20 लीटर अवैध देशी शराब पुलिस ने की बरामद। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक जयसिंह सिपाही अमरपाल सिंह मैं पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग हेतु खुजौली चौराहे पर मौजूद थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम पूरनपुर मोड़ से एक व्यक्ति एक पिपिया में कच्ची अवैध देशी शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, तो देखा सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की पिपिया लिए हुए दिखाई पड़ा पुलिस को देख कर वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन वह भागने में असफल रहा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बाबूलाल रावत पुत्र स्वर्गीय घनश्याम रावत निवासी ग्राम पूरनपुर थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया । जामा तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक की पिपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलाल गंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest