30.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

17 महीने 10 दिन की सेवा देने वाले सलोन कोतवाल राम अशीष उपाध्याय अब भदोखर के थानेदार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। कानून व्यवस्था सुद्रण बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने सोमवार रात सलोन कोतवाली की कमान सभाल रहे राम अशीष उपाध्याय को भदोखर थाने की कमान सौंपी है।वही भदोखर थाने के इंचार्ज ब्रजमोहन को सलोन कोतवाली का कार्यभार सौंपा गया है।इस दौरान एसपी ने लगभग एक दर्जन थानाध्यक्ष के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। 26जुलाई2018 को राम अशीष उपाध्याय ने बतौर सलोन कोतवाली की कमान संभाली थी।लगभग 17 महीने दस दिन सलोन कोतवाली का कार्यभार देखने वाले राम अशीष उपाध्याय उस वक्त चर्चा में आये जब सलोन कस्बे में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के साथ खड़े हो कर अतिक्रमण कारियो पर कार्यवाही की थी।उनकी कुशल पुलिसिंग में एक बात जो सब को भाती थी वो यह थी कि उनके यहां अगर कोई होमगार्ड या सिपाही पेंशन पर जाता था तो उसकी विदाई धूमधाम से करते थे।यही नही हाल ही में क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी का तबादला महराजगंज सर्किल होने पर उनका विदाई समारोह कोतवाली परिसर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ था।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest