37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

11 हज़ार की एचटी लाइन के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। घर की छत के लिए जाल बिछा रहे एक युवक लोहे की सरिया को मोड़ने के चक्कर में ऊपर की 11000 लाइन में से छू जाने से उसमें करंट आ गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को उसके परिजनों ने आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य डलमऊ पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार रोशन लाल पुत्र धुंनर प्रसाद 20 वर्ष निवासी पूरे बांके मजरे खरगपुर कुर्मीयाना अपने घर की छत को डलवाने के लिए जाल बना रहा था जिससे उसके घर के पास से गुजरी 11000 की एचटी लाइन में सरिया छू जाने के कारण उसमें करंट उत्पन्न हो गया करंट की चपेट में आने से रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को उसके परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां खबर लिखे जाने तक उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा था।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest