30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

हौंडा एजेंसी मालिक पर हुआ जानलेवा हमला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन हांडा एजेंसी के मालिक को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगो पर मुकदमा पंजीकृत किया है।हमला उस वक्त हुआ जब युवक बाइक से कहीं जा रहा था।इसी बीच दो युवकों से बाइक ओवर टेक करने को लेकर विवाद हुआ।तभी दोनों आरोपी युवक फंटी से हांडा एजेंसी मालिक के सिर पर वार कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गए।सलोन कोतवाली अंतर्गत रिजवान पुत्र स्वर्गीय आफाक अहमद निवासी मिया का फाटक की सलोन रायबरेली रोड स्थित पेट्रोल पंप हांडा एजेंसी की दुकान है।मंगलवार की देर शाम रिजवान बाइक से कहीं जा रहे थे।तभी परसदेपुर रोड स्थित दो मजार के समीप दो बाइक सवार ओवर टेक करने को लेकर तौफीक व तस्लीम पुत्र गण मुन्ना निवासी कस्बा सलोन से बहस होने लगी।रिजवान ने विपक्षियों को समझाने का प्रयास किया।लेकिन थोड़ी देर में दोनों युवक रिजवान पर फंटी से वार कर घायल कर दिया।युवक को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।कोतवाली इंचार्ज सुरेश सिंह ने बताया की पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest