23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

हर सीट पर चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा: राम सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर के गुलाब रोड स्थित ग्रीन व्यू होटल में समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें शहर एवं ग्रामीणांचल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान एडवोकेट ने की और मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा से लखनऊ मंडल के प्रभारी राम सिंह यादव ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी राम सिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव विगत कई दशक से समाज के वंचित एवं दबे कुचले वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे हैं। आज उनके योगदान को समाज का हर वर्ग अच्छी तरह से जानता और पहचानता है। खासतौर से उत्तर प्रदेश में माननीय नेता जी को जो लोकप्रियता आम जनमानस में हासिल है उस स्तर तक पहुंचने में एक बड़े संघर्ष और योगदान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवादी आंदोलन को देशभर में पहुंचाने का संकल्प लेकर शिवपाल ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। भविष्य में मोर्चा राजनीतिक क्षेत्र में बहुत बड़ी जनशक्ति के रूप में उभरेगा इस बात में अब कोई संशय नहीं है। राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चा के मैदान में उतरने की जानकारी देते हुए कहाकि समाजवादी सेकुलर मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रत्येक लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगा। अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से मोर्चा की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए गांव-गांव अभियान चलाने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान ने कहा कि वह इससे पहले समाजवादी पार्टी में एक सक्रिय भूमिका जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक निभाते रहें हैं। भविष्य में उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के माध्यम से शिवपाल सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया और कहा कि बहुत जल्द वह जनपद में हजारों कार्यकर्ताओं की फौज लेकर मोर्चा के मिशन और उद्देश्य को गांव-गांव पहुंचाने का काम करेंगे। आखिर में उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताया। अर्चना सिंह राठौर, उमेश प्रताप, हरनाम सिंह, राजेंद्र यादव, अजय आसरा, पंकज दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अर्शी खान, अरशद अली, शकील पहलवान, आशू पठान, रिंकू सिंह, मासूम, जुबैर कुरैशी, अजय यादव, सिराज खान, अबसार खा, शाहकार, राजेश सिंह, मुश्ताक हैदर, आरिफ मिर्जा, बब्लू राजधानी, महमूदुल हसन, निजाम, शकील आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest