12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

हर गरीब को विकास से जोडऩा ही सपा का लक्ष्य : अकेला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन बछरांवा विधान सभा के पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने कार्यकताओं के साथ पहरावा सहित अन्य गांव में घर-घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये गए विकास कार्यों को बताया। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने ग्रामीणों से बताया कि सामाजिक न्याय का सपना तभी पूरा होगा जब दलित पिछड़े, अल्पसंख्यक गरीब किसान, नौजवान, मजदूर अपनी शक्ति को संगठन के माध्यम से मजबूत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपना है कि हर गांव के गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। वह सभी को त्वरित गति से न्याय मिल सकें वादा खिलाफी व जुमलेबाज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना सामाजिक न्याय के लिए बहुत आवश्यक है। गरीब और किसान के नेता अखिलेश यादव इस तरफ कठिन परिश्रम कर रहे हैं। अकेला ने कहा कि सपा और बसपा की गठबंधन की खबरों से भाजपा तिलमिला उठी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीबीआई के बल पर धमकाने की कोशिश कर रही है। अकेला ने कहा कि संघर्ष के बल पर समाजवादी अपने लक्ष्य की ओर बढऩा जानते हैं। इस मौके पर जिला सचिव वीरेंद्र यादव, जितेंद्र, दिनेश यादव, शिव बालक, राहुल, सुरेश, रामकेश, राजेश यादव, श्रीपाल यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest