30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर के बस स्टाॅप स्ट्रीट मेथाडिस्ट चर्च में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया गया। जिसमें सेंटा क्लाज ने छोटे व बड़े बच्चों को अपने हाथों से उपहार देकर प्रभु ईसा मसीह के आगमन की खुशी का इजहार किया। क्रिसमस सप्ताह के पूर्व मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान एक प्रार्थना सभा भी हुई जिसमें सीएनआई चर्च के मास्टर जीवनलाल मशीन ने लोगों से प्रभु ईसा मसीह के सत्य के मार्ग पर चलने और शांति का संदेश पूरी मानव जाति में फैलाने का आवाहन किया। अवसर पर मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर एनपी सिंह ने सभी का समारोह को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। बच्चों में विशेष उत्साह उत्साह क्रिसमस फादर सेंटा क्लाज को लेकर रहा। लाल परिधान में आए सेंटा ने बच्चों सहित बड़ों को अपनी ओर से उपहार दिए। इस दौरान प्रापर्टी कमेटी के चेयरमैन प्रियंका शर्मा द्वारा सर्च कमेटी के लोगों को विशेष उपहार प्रदान कर कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया गया। रात्रि में भोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर आइए सिंह, जोएल जोन सुमन सिंह, सोलोमन खालिक, मोहित राय, केके सोलोमन, अशोक शर्मा, रंजन, हेमंत, प्रियंका शर्मा, विक्रम, विशाल, एलिस, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest