13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

हत्यारों ने वृद्धा की हत्या कर घर में की लूटपाट

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली/लालगंज। जिले में अपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार अपराधों में हो रही वृद्धि आम जनमानस के लिए चिन्ता का विषय बनी हुई है। हत्या, चेन स्नेचिंग बाइक चोरी और लूट की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती अपराधिक गतिविधियों के बीच मंगलवार की रात सरेनी थाना क्षेत्र में सो रही वृद्धा की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या के बाद लूटपाट भी की गई है।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। एसपी ने शीघ्र घटना के अनावरण के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के बीसा खेड़ा की निवासिनी सुमन साहू (70) पत्नी स्व. गंगाधर मंगलवार की रात खा-पीकर सोई थी। सुबह खून से लथपथ उनका शव बरामद हुआ। सुमन की ईंटों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से पूरे गांव में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर वृद्धा की हत्या की गई है। घटना की जानकारी होते ही एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ आरपी शाही के साथ मौके पर पहुंचे उसके बाद पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। हर बिन्दु पर बारीकी से जांच करने के बाद एसपी सुजाता सिंह ने घटना के खुलासे के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि हत्यारे किसी भी दषा में बख्शे नहीं जायेंगे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए और कातिल का सुराग लगाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने मीडिया को बताया की हत्या और चोरी की वारदात हुई है। मुकदमा पंजीकृत कर शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी की जायेगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest