12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

स्टोव फटने से पति-पत्नी और बेटा गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। खाना बनाते समय स्टोव फटने से पति पत्नी और उनका छह साल का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है। शत-प्रतिशत जल चुके दंपति व उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर निवासी सुधीर की पत्नी मालती (27) सुबह खाना बना रही थी तभी स्टोव फट गया। जिससे वह, उनका छह साल का बेटा बलवीर और उनके पति सुधीर गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर अवस्था में परिजन तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए और भर्ती कराया। परिजन जितेंद्र सोनकर ने बताया कि यह घटना स्टोव फटने से हुई है। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय स्टोव फट गया जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित शत-प्रतिषत जल चुके हैं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest