12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

स्कूली छात्र के ऊपर जब दबंगो ने किया चैन से हमला, हमलावरों की बाइक की नंबर प्लेट थी गायब

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

कॉलेज से पढ़ कर लौट रहे छात्र को दबंगों ने चैन से पीटा

जगतपुर (रायबरेली) विकास क्षेत्र के दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े स्कूल से लौट रहे छात्र कौशलेंद्र सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी विजय सिंह का पुरवा को कॉलेज से लौटते वक्त रघुराजगंज तालाब के पास तिवारीपुर मजरे रामगढ़ टिकरिया निवासी नारेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन, महेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन, राजेश पुत्र जगदेव हरपुर हल्ला ने जबरन रोक लिया और मोटर साइकिल की चैन से पीटना चालू कर दिया।वही पहले से ही घात उनके साथी लगभग आधा दर्जन युवकों ने पहुंचकर उसे बुरी तरह पीटा। कौशलेंद्र के गर्दन पीठ छाती और जांघ में चोटें आई हैं। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया है । मामला स्कूल में हुई लडाई से जुड़ा बताया जा रहा है।वही स्कूल से लौट रहे स्कूली लड़कों की हलचल होने पर दबंग मोटरसाइकिल भगा कर चले गए ।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest