27.1 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

सौरभ श्रीवास्तव के प्रशिक्षण में तैयार, अत्रिमणि तिवारी ने मंडल के 400मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

छात्र ने इस उपलब्धि का श्रेय सौरभ श्रीवास्तव को दिया।

रायबरेली। 400 मीटर की दौड़ में छात्र ने मंडल में भरे फर्राटे। प्रथम स्थान आने पर शिक्षकों और परिवारजनों में खुशी की लहर।

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला टेकाई विधानसभा क्षेत्र राही जनपद रायबरेली में अध्ययनरत मेधावी छात्र अत्रिमणि तिवारी पुत्र वेद प्रकाश तिवारी निवासी बेलाटेकाई रायबरेली ने दिनांक 26/11/2019 को आयोजित विकासखंड स्तरीय रैली में आयोजित 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जनपदीय रैली की 400 मीटर दौड़ एवं मंडलीय रैली की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम एवं परिवार का नाम रोशन किया।अत्रिमणि तिवारी एक बहुत ही बहुमुखी प्रतिभाभान छात्र है। पढ़ाई के साथ-साथ ही वह खेलकूद एवं अन्य क्रियाकलापों में तत्पर रहता है। इसी का फल है कि उसने मंडल में भी अपना नाम रोशन किया विद्यालय के समस्त शिक्षकों को उसने धन्यवाद दिया।उसने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। विद्यालय परिवार ने छात्र को सम्मानित किया विद्यालय ने उसके उज्जवल भविष्य में किसी भी रुकावट के लिए पूरा ख्याल रखने की बात की।

मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest