23.9 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

सोने के भाव रिकॉर्ड ऊंंचाई पर, 10 ग्राम का भाव 36000 के करीब

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ज्वैलर्स की मजबूत खरीदारी से सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई.

लगातार खरीददारी से घरेलू बाजार में सोने के भाव सोमवार को अबतक के रिकॉर्ड ऊंंचाई पर पहुंच गए. सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 36 हजार के करीब 35,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं, इंडस्ट्रियल और सिक्का मैन्युफैक्चरर की खरीदारी से चांदी केे भाव 260 रुपये उछलकर 41,960 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए.

Gold क्यों पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन का कहना है कि आज (सोमवार) सोने का भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

सर्राफा व्यवसायियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ज्वैलर्स की मजबूत खरीदारी से सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई.

वहीं, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भी निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में निवेश को तरजीह दी.

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने का भाव 1,425.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 16.40 डॉलर प्रति औंस रहा.

सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदीशुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपये बढ़कर क्रमश: 35,970 रुपये और 35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. सोने की आठ ग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये चढ़कर 27,500 रुपये प्रति यूनिट पर दर्ज की गई. शनिवार को सोना 80 रुपये टूटकर 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी का भाव

चांदी हाजिर का भाव 260 रुपये चढ़कर 41,960 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 391 रुपये बढ़कर 41,073 रुपये प्रति किलो हो गया. चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 84,000 रुपये और बिकवाली भाव 85,000 रुपये पर टिका रहा.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest