30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

सोनिया गांधी ने जनता को दिया धोखा: रामनरेश रावत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान के संयोजक भाजपा नेता अतुल सिंह के द्वारा महराजगंज ब्लाक परिसर में भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजकों व बूथ अध्यक्षों का सम्मान  व जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बछरावां विधायक राम नरेश रावत एवं आयोजक अतुल सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांव, गरीब किसान का विकास कर रही है। अतुल सिंह हमेशा गरीबों और पार्टी की सेवा करते रहते हैं। उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। सोनिया गांधी ने जिले की जनता को धोखा दिया है। अतुल सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करूं। मेरे लिए राजनीति व्यवसाय नहीं सेवा है। जो लोग राजनीति को व्यवसाय के रूप में करते हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है। मोदी और योगी का प्रयास है कि विकास की किरण सबके दरवाजे पहुंचे। मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चैमुखी विकास हो रहा है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा नेता डीएन पाठक, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने संबोधित किया। संचालन शरद सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यासागर अवस्थी, राजेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, एमडी पासी, सुधा अवस्थी, भूपेश मिश्र, राकेश यादव, अमित त्रिवेदी, अवधेश मिश्रा, राकेश वर्मा, अमर कुमार सहित बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक आदि उपथित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest