15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सोनिया गाँधी को भारी बहुमत से विजय दिलाना ही मेरा लक्ष्य – अदिति सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गाँधी को जीत दिलाने के लिए लगातार सघन जनसम्पर्क अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में अदिति सिंह ने सतांव ब्लाक के मलिकमऊ चौबारा, बरदर, धर्मं सिंह खेड़ा गावों में जनसम्पर्क कर लोगों से सोनिया गाँधी को पुनः भारी बहुमत से चुनने की अपील की।

अदिति सिंह जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहती है कि इस चुनाव में आप सभी सोच – विचार कर, सही फैसला करते हुए, विकास को ध्यान में रखते हुए अपने – अपने मताधिकार का सदुपयोग करें। यह जरूर देख लें कि पिछले 10 वर्षों में निवर्तमान सांसद ने जनपद के लिए क्या – क्या सौगातें दी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर तीखे प्रहार करते हुए जनता से पूछा कि पिछले 10 वर्षों से जिले की दो – दो कार्यदायी संस्थाएं; जिला पंचायत और एम.एल.सी. जब उनके पास हैं तो उन्होंने इस क्षेत्र के लिए या जिले के लिए क्या विकास कार्य किये हैं? जनपद में एम्स, रेलकोच, एफ.डी.डी.आई, नाईपर, रिंग रोड, पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट, निफ्ट, नेशनल हाईवे, आदि कांग्रेस पार्टी की ही देन है जिसे कोई झुठला नही सकता। जिनके आने के बाद जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सतांव जीतू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, शिब्बू सिंह चौहान, राजेश सिंह, दुर्गेश सिंह, मनीष निर्मल, राम प्रताप सिंह, बन्ना महाराज, पप्पू डॉक्टर, बब्लू डॉक्टर, नन्द गोपाल लोधी, आशारानी, शान्ती देवी, पुत्तन लाल शर्मा, पूर्व प्रधान अंजनी यादव, नीतू रानी, रमाकान्त द्विवेदी, पूनम शर्मा, गणपति तिवारी, रामशंकर पासवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी ने बूथ स्तर तक मेहनत करने का संकल्प लिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest