15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सेंध काटकर दो घरों से लाखों का सामान चोरों ने किया पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। सरेनी कोतवाली-थाना क्षेत्र-अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंध काटकर लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस रायबरेली सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं । आय दिन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां चोरों ने दो घरों में घर के पीछे सेंध काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए।

मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेनीमाधवगंज का है जहां चोरों ने रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए दयानंद सिंह व मोहम्मद रहूप के घर को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी वा जेवरात सहित लाखों की सामान पर हांथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी होने पर पीडितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।घटना की जानकारी मिलने पर सरेनी पुलिस,लालगंज सीओ लक्ष्मीकांत गौतम व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच पडताल की जा रही वही मामले पर क्षेत्राधिकारी लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 2 घरों में चोरी की सूचना मिली है मौके का पुलिस ने और फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण भी किया है तहरीर मिल चुकी है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है जल्दी चोरी को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest