38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल बिहारी की जयन्ती

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की 95वीं जयन्ती पर जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद के सभी विकास खण्डों एवं नगरीय निकाय कार्यालयों में ‘सुशासन दिवस’ का आयोजन किया गया। विकास खण्ड राही में अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर बीडीओ ने माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ब्लाक में कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें पेंशन से सम्बन्धित बैठक की गई। 21 पेंशन फार्म भरवाये गये। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण मोहम्मद शाद, एडीओ पंचायत मोहम्मद सईद आईएसबी, एपीओ मनरेगा अरविन्द सिंह आदि लोग मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (बग्गा गुट) एवं स्वर्णकार विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 94वां जन्म दिवस कोतवाली रोड के निकट बड़े ही श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी भारत माता के एक ऐसे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने स्वतन्त्रता से पूर्व और पश्चात भी अपना जीवन देश और देशवासियों के उत्थान एवं कल्याण हेतु जीया तथा जिनकी वाणी से असाधारण शब्दों को सुनकर आम जन उल्लासित होते रहे और जिनके कार्यों से देश का मस्तक ऊंचा हुआ। श्री बाजपेयी जी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ब्राहम्ण परिवार में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। स्वर्णकार विचार मंच के लखनऊ मंडल संयोजक भौमेश कुमार स्वर्णकार ने कहा कि भारत के बहुदलीय लोकतंत्र में अटल जी एकमात्र ऐसे राजनेता थे, जो प्राय: सभी दलों को स्वीकार्य रहे। भारत की संस्कृति, सभ्यता, राजधर्म, राजनीति और विदेश नीति की आपको गहरी समझ रही है। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, स्वर्णकार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ओरीलाल वर्मा, डीह व्यापार मण्डल अध्यक्ष पवन अग्रहरि, शिव कुमार वर्मा, दिनेश सिंह, भाई लाल यादव, मो. शाकिब कुरैशी, गुड्डू बाजपेयी, राजेश सोनी, राजकिशोर वर्मा, प्रमोद वर्मा, अतुल श्रीवास्तव, जितेन्द्र र्मार्या, सत्यांशु दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest