17.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

सुशांत सिंह राजपूत ने छोड़ दी चंदा मामा दूर के

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने डायरेक्टर संजय पूर्ण सिंह चौहन की फिल्म चंदा मामा दूर के छोड़ दी है। सुशांत इस फिल्म में एक ऐस्ट्रोनॉट की भूमिका निभाने वाले थे और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी। फिल्म के लिए सुशांत अगस्त में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में ट्रेनिंग करने भी गए थे। इससे पहले फिल्म के प्रड्यूसर विकी रजानी ने एक पिक्चर भी पोस्ट की थी जिसमें सुशांत स्पेस सूट में दिखाई दे रहे थे।
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत ने यह फिल्म छोड़ दी है। दरअसल डायरेक्टर संजय ने कहा है कि लगातार शूटिंग में हो रही देरी के कारण सुशांत ने यह फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने कहा, चंदा मामा दूर के बॉलिवुड की एक ऐसी फिल्म होगी जो अभी तक किसी ने नहीं देखी होगी। सुशांत ने इसकी तैयारी में काफी मेहनत की लेकिन लगातार शूटिंग शुरू नहीं हो पाने के कारण उनके पास डेट्स नहीं थीं। वह अन्य फिल्मों में काम करने को लेकर काफी दबाव में हैं और मैं इसे समझ सकता हूं। बताया जा रहा है कि सुशांत खुद भी एक फिल्म डायरेक्ट करना चाहते हैं। संजय ने कहा, सुशांत का स्पेस और च्ॉन्टम फिजिक्स के लिए पैशन किसी से छिपा नहीं है। वह एक पर्फेक्शनिस्ट हैं और अपनी ऐक्टिंग या डायरेक्शन में 100 पर्सेंट देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वह एक अच्छे ऐक्टर की तरह बेहतरीन डायरेक्टर भी होंगे। हालांकि संजय ने यह नहीं बताया कि सुशांत के फिल्म छोडऩे के बाद वह किसी अन्य ऐक्टर की तलाश में हैं या फिल्म बंद कर दी जाएगी। बता दें कि चंदा मामा दूर के में आर माधवन को भी एक ऐस्ट्रोनॉट का किरदार दिया गया था और ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म में सुशांत के ऑपोजिट श्रद्धा कपूर को रोल ऑफर किया गया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इससे पहले हमने बताया था कि फिल्म के लिए इस फिल्म के लिए सुशांत के लिए एक स्पेशल स्पेस सूट तैयार किया गया था। इस फिल्म को लेकर सुशांत भी पहले काफी उत्साहित थे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest