35.4 C
Raebareli
Monday, April 6, 2026

सी0ओ0 चौक ने ली एक बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लखनऊ। सेवा का सिर्फ एक ही धर्म होता है जो कि इंसानियत का धर्म है और जब हम अपने परिवार और अपने कार्य से हट कर समाज में उन लोगो के लिए कुछ करते है जो आर्थिक या शारीरिक रूप से कमजोर होते है तो हम इंसानियत का धर्म निभाते है और समाज को भी एक बड़ा संदेश देते है। ऐसे ही एक उद्धरण है श्री डी0पी0तिवारी जी जो पेशे से पुलिस में सी0ओ0 है और लखनऊ के चौक क्षेत्र में कार्यरत है। उन्हीने एक आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे की शिक्षा का जिम्मा उठाया है जो कि उम्मीद शिक्षालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा है । इस सहयोग से बच्चा भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण करके देश का एक जिम्मेदार नागरिक बन सके ।

वही स्थानीय व उम्मीद संस्था के पदाधिकारियों ने सी ओ चौक को धन्यवाद दिया जिन्होंने शिक्षा के एहम महत्व को समझते हुए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे का हाथ थामा और उसके उज्वल भविष्य में अपनी सहभागिता निभाई है।

आपको बताते चले उम्मीद संस्था लखनऊ में 250 से भी अधिक आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। यह बच्चे पहले दुकानों पर कार्य करते थे, कूड़ा बिंन्ते थे या घरों में कार्य करते थे। उम्मीद संस्था इन बच्चो के परिवार के लोगो में मिलकर उनको प्रेरित करके एवं उनको भी समाज का हिस्सा होने का एहसास कराती है जिससे इनके बच्चे भी आगे बड़े और देश के उच्च अधिकारी से लेकर देश की सेवा करने में अपना योगदान दे सकें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest