36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

सीमेन्ट से लदा ट्रक चोरों ने किया पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास से सीमेंट से लदे ट्रक के चोरी होने से हडक़ंप मच गया। ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित डिडौली ढाबे से सीमेंट से लदे ट्रक को चोरों ने पार कर दिया। ट्रक के मालिक अजय सिंह पुत्र राम शंकर सिंह निवासी पूरे भगवानदीन मजरे घूराडीह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ने थाने में सूचना दी है कि बीती पांच फरवरी को उसके ट्रक के ड्राइवर रईस अहमद पुत्र बाबू निवासी अमावा दोस्तपुर थाना बछरावां घोसियाना रायबरेली के पास से रेलवे साइडिंग से 500 बोरी सीमेंट लादकर डिडौली के पास स्थित ढाबे के पास ट्रक खड़ी कर बिल्टी लेने ट्रांसपोर्ट चला गया था वापस आने पर ट्रक गायब हो गया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest