25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

गृहस्थी का सामान लाने निकले युवक का अपहरण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। घर से गृहस्थी का सामान लाने के लिए निकले एक युवक का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ने के नाम पर परिवारीजनों को फोन करके दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। मां की तहरीर पर भदोखर पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया।
जिस नंबर से परिवारीजनों को फोन किया गया, उसी नंबर को ट्रेस करके पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब तक अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटे के न मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सेमरी रनापुर गांव निवासी गंगासागर (20) नौ नवंबर को घरेलू सामान लेने के लिए ऊंचाहार निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन गंगा सागर का कोई पता नहीं चला।

युवक की मां कमला देवी ने सोमवार की शाम भदोखर थाने में तहरीर दी कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। उसके बेटे ने रविवार को घर वाले मोबाइल पर फोन किया था कि उसका दरियापुर चौराहे पर कुछ लोगों अपहरण कर लिया है।
अपहरणकर्ता दो लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। फिरौती न देने पर जान से मार देंगे। इसके बाद फोन कट गया। बेटे के अपहरण की खबर से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। एसओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि मां की तहरीर पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं का केस दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से फोन किया गया, उसे सर्विलांस से ट्रेस करके अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही युवक को तलाश लिया जाएगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest