23.9 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

सात सदस्यीय अमेरिकी टीम ने केएमसी का किया निरीक्षण

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

शिवगढ़ (रायबरेली)। रायबरेली आए अमेरिका के डॉ. शान की टीम और उनके साथ उनके अनुसंधान सहायक जेसिका फर्नान्डिस, जेनिफर बोशमेंन, कैरोलाइन वॉलिस, जेसिका हनरेड्डी, लेख्सी अलेक्सण्डरा वोलपी, कॉलिन डायर, जॉन रॉजर्स ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ व चितवनियां ग्राम सभा के पूरे गंगादीन गए और देखा की किस तरह अस्पताल और घर में नवजात बेबी को कंगारू मदर केयर दिया जाता है। डॉक्टर शॉन डीओनी, अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय में बाल चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। जो मुख्य रूप से एक भौतिक वैज्ञानिक है जो एम.आर.आई  मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग पर एक विशेषज्ञ है और इसका उपयोग मस्तिष्क के विकास और प्रारंभिक बचपन के विकास को समझने के लिए करते हैं। उन्होंने और उनकी टीम ने व्यापक समूह विकसित किए हैं जो मस्तिष्क के विकास का अध्ययन करने वाले शुरुआती किशोरों तक गर्भावस्था से शुरू होते हैं, और विभिन्न कारकों के प्रभाव को और कैसे प्रभावित करें, उस पर अनुसंधान करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने मस्तिष्क में माइलिनिनेशन को मापने के लिए एक तकनीक प्रोटोकॉल विकसित किया है जो सफेद और भूरे पदार्थ का एक उपाय प्रदान करता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में सुंदर और साफ लाउन्ज को देखकर पूरी टीम बहुत प्रभावित हुई। डॉ. सोनकर ने बताया कि केएमसी लाउंज के आने के बाद माँ धनदेवी एक महीने से ज्यादा रुकी और अन्य मांओं के लिए मिसाल बनी हैं। डॉ. शॉन ने लाउंज को देखकर कहा कि इस तरह की सुविधा तो अमेरिका में भी केएमसी माँओं को नहीं मिलती हैं। यहां से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। जिसके बाद टीम चितवनियां ग्रामसभा के पूरे गंगादीन संतोष कुमारी पत्नी राहुल गौतम के घर गयी। बताते चलें कि संतोष कुमारी ने चार सितंबर को 1870 ग्राम के लोबर्थ वेट बेबी को जन्म दिया था। जिसके चलते उन्हें केएमसी लाउंज में शिफ्ट किया गया गया था। जहां संतोष कुमारी दो दिन रुककर बेबी को केएमसी देना सीखा था। जहां से डिस्चार्ज होने के बाद घर लौटी मां संतोष कुमारी बेबी को करीब 24 घंटे में 14-16 घण्टे केएमसी देती हैं। जब घर के काम करती हैं तो उनके पति राहुल घर पर केएमसी देते हैं। इसके साथ ही बच्चे की दादी भी केएमसी देती हैं।

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest