30.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

ससुराल से लौटा युवक और घर के कमरे में झूलता मिला शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। ससुराल से लौटे युवक की घर के कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया है। एक दिन पूर्व ही युवक मुम्बई से लौटने के बाद अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था।लेकिन ससुराल जनो से कहासुनी के बाद युवक बैरंग लौट आया।जिसके बाद उसकी लाश उसी के कमरे से बरामद हुई है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया चौकी अंतर्गत ग्राम चकिया मजरे जौदहा निवासी जगन्नाथ यादव का बड़ा लड़का जगत बहादुर मुम्बई के पापड़ फैक्ट्री में मजदूरी करता है। 16 अगस्त को मुम्बई से लौटने के दौरान जगत बहादुर अपने ससुराल कसहा का पुरवा थाना संग्रामगढ़ अपनी पत्नी सुमन को लेने गया था।परिजनों के मुताबिक मृतक के ससुराल में उसका किसी बात को लेकर ससुरालजनों से विवाद हो गया।जिसके बाद उसकी पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया।देर शाम घर लौटने के बाद युवक को खाना खाने के बाद कमरे में चला गया।सुबह परिजनों ने दरवाजा खोला तो फांसी के फंदे से लटकता उसका शव कमरे में झूल रहा था। आनन फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने घटना स्थल पहुचकर शव का पंचनामा भरते हुए पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जगन्नाथ यादव के 6 लड़के दो बेटियों में मृतक बड़ा लड़का था।रक्षा बंधन पर्व के दौरान मृतक की पत्नी सुमन 15 अगस्त को अपने मायके गई थी।जिसके बाद मृतक भी उसे लेने ससुराल चला गया।हालांकि विवाद का कारण क्या था,किस बात को लेकर ससुरालजन और युवक में तकरार हुई पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतक की दो बेटी स्नेहा,प्रिया और एक बेटा है। घटना की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest