14.4 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। नगराम थाना क्षेत्र के अमवा मूर्तिजापुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक मनोज कुमार पुत्र फूलचंद साइकिल से बछरावां थाना क्षेत्र के तदीपुर गांव अपनी ससुराल जा रहा था। तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने चिरूआ मोड़ के पास युवक की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मनोज की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनोज की मौत से समूचा अमवा मूर्तिजापुर और तदीपुर गांव सदमे में है। मनोज की मौत से दो मासूम बच्चियों के सर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की मासूम बच्चियों, पत्नी व भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मनोज कुमार के पिता फूलचंद की 2 वर्ष पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest