14.4 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

सलोन तहसील में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर करी नारेबाजी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर सलोन तहसील में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।लेखपालों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को सौपा।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा इकाई सलोन अध्यक्ष संतलाल ने बताया कि ए0सी0पी0 विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, मोटरसाइकिल भत्ता, पदोन्नति आदि मांगों पर शासन से सहमति के बावजूद शासनादेश निर्गत न होने के कारण उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आंदोलनरत है।उन्होंने बताया कि 5 दिसम्बर को 23 हजार लेखपाल विधानसभा का घेराव करेंगे।इस मौके पर मंत्री कुलदीप सिंह, अमित पांडेय, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रशान्त कुमार मिश्र, बृजेश तिवारी, राशिद, शंकर दयाल, आदि लेखपाल मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest