18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

सलोन के ऑटो पार्ट्स व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली के कस्बा सलोन के रहने वाले सत्यप्रकाश कौशल पुत्र धर्मराज कौशल उम्र किसी काम से लखनऊ गए हुए थे।शुक्रवार की देर रात वहां से लौट ही रहे थे कि जैसे ही वह हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया के पास पहुंचे वैसे ही ट्रक और इनोवा कार में जबरजस्त टक्कर हो गई।जिससे गाड़ी में बैठे सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान सत्यप्रकाश की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही शुक्रवार देर शाम पीएम के बाद जब शव घर पहुँचा तो परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोग बेटे से लिपट कर दहाड़े मार कर रोने लगे। हर किसी की आंखे नम हो गई।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्टन

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest