13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म भारत का टीजर रिलीज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

Bharat Teaser Out अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान की महत्वाकांक्षी फिल्म भारत का टीजर रिलीज हो गया है. मूवी इसी साल ईद के मौक पर रिलीज होगी. फिल्म में कटरीना कैफ भी अहम रोल में हैं.

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान की महत्वाकांक्षी फिल्म भारत का टीजर रिलीज हो गया है. भारत इसी साल ईद के मौक पर रिलीज की जाएगी. वैसे टीजर से पहले ही सेट से सितारों के कुछ लुक्स सामने आए थे जो काफी वायरल भी हुए. फिल्म में सलमान खान कई किरदारों में नजर आएंगे. सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं. भारत कोरियन मूवी “ओड टू माई फादर” पर आधारित बताई जा रही है.

टीजर में सलमान की दमदार डायलॉग के साथ धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है. वे रॉकस्टार लुक में नजर आ रहे हैं. बाइक से सलमान खान एंट्री करते नजर आ रहे हैं. टीजर में एक्टर को कई लुक्स में दिखाया गया. वे माइनर, स्टंटमैन, नेवी ऑफिसर, बॉक्सर और मिडिल एज शख्स के लुक में नजर आते हैं. सलमान के कैरेक्टर का नाम भारत है. टीजर में दबंग खान को ही प्राथमिकता दी गई है. 1 मिनट 26 सेकंड का टीजर प्रभावी है, लेकिन इसमें कटरीना, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर या दूसरे कलाकार नजर नहीं आते.
https://youtu.be/Fxq18WuuRms

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest