13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

सलमान की भारत का ट्रेलर इस दिन हो सकता है रिलीज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ”भारत” इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है. यह फिल्म अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही है.

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ”भारत” इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है. यह फिल्म अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही है. फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है जिसमें सलमान अलग-अलग लुक्स में नजर आए थे. लेकिन अभी तक इसका ट्रेलर नहीं आया है. बताया जा रहा है कि अगले माह फिल्म का ट्रेलर आ सकता है. सूत्रों की मानें तो 15 अप्रैल के पहले फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और कटरीना ने हाल में ही फिल्म की शूटिंग पूरी की है. अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. बता दें डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ सलमान पहले दो फिल्में ”सुलतान” और ”टाइगर जिंदा है” कर चुके हैं. दोनों तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार के बैनर तले हो रहा है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest