13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

सर्व धर्म शान्ति पाठ का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के शहीद जवानों के लिए सर्व धर्म शान्ति पाठ का आयोजन अवतार सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह तनेजा, बलजीत सिंह मोंगा ‘एडवोकेट’ द्वारा किया गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव ने शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर जवानों कि शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी सरकार द्वारा जो भी कार्यवाही की जा रही है हम सब उसका समर्थन करते है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने भी अमर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात कहा कि पाकिस्तान एक विचार जिससे आतंकी फल फूल रहे है। पुलवामा की घटना कोई पहली घटना नहीं है नहीं है लेकिन अब भारत भी ईंट का जवाब पत्थर से देगा जिसका उदाहरण 40 के बदले साढ़े तीन सौ आतंकी की भारतीय सेना द्वारा खत्म कर के दिया गया है। उन्होने कहाकि ऐसे समय में अफवाह पर ध्यान न देकर हमें सरकार का समर्थन करना चाहिए। इससे पूर्व हिन्दू धर्म, सिक्ख और इस्लाम धर्म गुरूओं द्वारा शान्ती पाठ किया गया। उपरान्त लोगों द्वारा अमर जवानों को पुष्पांजलि दी गयी।

श्रृद्धांजलि देने वालों में नगर पलिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, अवतार सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह तनेजा, बलजीत सिंह मोंगा ‘एडवोकेट’ ,आशीष द्विवेदी, जी.सी. चौहान, अवतार सिंह मोंगा, सुरेन्द्र सिंह मोंगा, आशिफ अख्तर, कुंवर प्रताप सिंह, संतोष चैनानी, पपिन्दर सिंह सलूजा, जसविन्दर सिंह गांधी, गुरमीत सिंह तनेजा, त्रिलोचन सिंह मोंगा, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जोगिन्दर सिंह अरोड़ा, निहाल सिंह खनूजा, पंजाब सिंह मोंगा, प्रतपाल सिंह मोंगा, हरभजन सिंह मोंगा आदि सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से आये हुए गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest