बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर मजरे तद्दीपुर गांव निवासी बीती देर रात गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय समर बहादुर यादव उम्र 27 वर्ष को घर के अंदर सोते समय सांप ने काट लिया। सर्पदंश की जानकारी उसने तुरंत अपने परिजनों को दी। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया ।जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जानकारी प्राप्त हुई की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
अनूप सिंह रिपोर्ट














