15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सराफा व्यापारी से लाखों की लूट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के प्याम का पुरवा मोड़ के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाश सुनार से लाखों की लूट कर कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रवि शंकर सोनी पुत्र स्वर्गीय श्री बद्री प्रसाद सोनी निवासी श्री राम नगर गंगागंज थाना हरचंदपुर की ज्वैलरी की दुकान गंगागंज में है। रोज की भांति आज वह करीब शाम 6:30 बजे रायबरेली किसी काम से जा रहे थे कि जैसे ही पीडि़त प्याम का पुरवा मोड़ के पास पहुंचा अचानक पीछे से एक मोटर साइकिल पर सवार दो लडक़े आए तथा आंखों पर कुछ डालकर लूट लिया। पीडि़त ने बताया कि मोटर साइकिल लडख़ड़ा गई तथा दोनों लडक़ों ने मेरी सदरी के ऊपर तथा नीचे दोनों जेबों में रखी ज्वैलरी व पैसा निकाल लिया तथा रायबरेली की ओर भाग गए। उसने बताया कि 17 हजार नगद तथा नीचे की जेब में रखे सोने-चांदी के जेवरात जो लगभग 96 ग्राम थे। सब बदमाश लूट ले गए। मोबाइल भी लूट लिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया तहरीर मिली है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest