27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

सरलता की मिशाल सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अपनी सरलता और सादगी के लिए चर्चित सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार का प्रमोशन हो जाने के बाद उन्हें मुजफ्फरनगर का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। उनके स्थान पर जयचंद पांडेय रायबरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट होंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि आलोक कुमार अपने कार्यों के द्वारा नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। कार्यालय आने वाले हर व्यक्ति से उन्होंने बड़े ही सरल लहजे में बातचीत की और उसकी समस्या के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया। शहर की हर घटना और समस्या पर तत्काल मौके पर पहुंचने वाले सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार के कार्य जिले में लंबे समय तक याद किए जाएंगे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest