39.4 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी समस्यायें

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

सतांव/खीरों (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की गतिविधियां जांचने के लिए जिलाधिकारी संजय खत्री व कप्तान सुजाता सिंह एक साथ थाने पहुंचे। दोनों शीर्षस्थ अधिकारियों को एक ही गाड़ी से उतरते देख मौके पर मौजूद रहे कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गये।
अन्य थानों की तरह शनिवार को गुरुबख्शगंज थाने पर भी समाधान दिवस की कार्यवाही चल रही थी। नायब तहसीलदार तरुन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादी अपनी-अपनी समस्यायें प्रस्तुत कर रहे थे। तभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षिका एक ही गाड़ी से थाने पर आ धमके। उन्होंने समाधान दिवस का विधिवत मुआयना किया और फरियादियों से सीधे उनकी समस्यायें पूछीं। डीएम संजय खत्री ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों की अधिकता और उनकी गंभीरता समझते हुये नायब तहसील द्वारा गठित चार टीमों के अतिरिक्त एक और टीम गठित की। और निर्देश दिया कि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। थाना परिसर में जलभराव देखकर डीएम ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि जल निकास की व्यवस्था दुरुस्त करें। दोनों अधिकारी लगभग एक घंटे तक थाने पर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में आई कुल 11 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष सात शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व टीमों को समस्या स्थलों पर भेजा गया। टीमों की आख्या के बाद उनके निराकरण की कोशिश होगी। उधर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह थाने पहुंचे। उपस्थित लेखपालों से कहा कि ज्यादातर मामले जिले में आपके क्षेत्र से जाते हैं आप लोग मामलों को स्थानीय लोगों के साथ मिल बैठकर दोनों पक्षों में सहमति बनवाकर मामले का निपटारा करवा लें। उन्होंने यह भी कहा गंभीर मामलों में लेखपालों की टीम बनाकर निर्णय लें जिससे पक्ष-विपक्ष में आम सहमति बन सके। वहीं डीएम-एसपी के सामने कोई भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं आया। स्थानीय पत्रकारों ने जिलाधिकारी से खीरों विद्युत उप केंद्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई बताया कि उपकेन्द्र पर लगभग दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति संचालित होती हैं वहीं इस दौरान किसानों को बिजली की सख्त जरूरत है लेकिन लो वोल्टेज होने के कारण किसान अपने खेतों की समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहा है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest