38.3 C
Raebareli
Friday, April 3, 2026

समस्याओं का जल्द से जल्द करे निस्तारण – आशीष सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली) । डीह थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।थाना दिवस में कुल 17 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 16 शिकायती पत्र राजस्व विभाग के थे और मात्र एक शिकायती पत्र पुलिस से संबंधित था।राजस्व से संबंधित 5 शिकायतों का राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।शेष बचे मामलो को उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने मामलो से सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया ।थाना दिवस में उपस्थित लोगों से सलोन उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि छोटी छोटी बातों को आपस मे ही मिल बैठकर समझ लेना चाहये जिससे जिससे फर्जी कोर्ट,कचहरी का चक्कर न लगाना पड़े।थाना प्रभारी जे पी यादव ने लोगो से कहा कि सभी लोग आपस मे मिलजुल कर रहे और एक दूसरे की भावनाओ का सम्मान करें तो विवाद काफी हद तक कम हो जाएंगे।समाधान दिवस पर थाना प्रभारी जे पी यादव , कानून गो आदित्य कुमार मौर्य, लेखपाल संतलाल, सहित काफी लोग मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest