27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सदर विधायिका अदिति सिंह ने सोनिया के पक्ष में मांगा समर्थन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के जनई गांव में सदर विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्रत्याशी सोनिया गांधी के लिए जनसभा करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली जिले का विकास सोनिया गांधी द्वारा ही सम्भव है तथा भाजपा प्रत्याशी पर जमकर हमला बोलते हुए बिना नाम लिए हुए कहा कि वह जो आज सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कल तक सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के आगे पीछे लगे रहते थे। आज वही जनता के बीच जाकर सोनिया गांधी को अपशब्द कहने से भी नहीं डर रहे हैं। सदर विधायक अदिति सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सालों से जिला पंचायत अध्यक्ष व एमएलसी के रूप में कौन सा काम करा दिया आज जिले की सड़कें खस्ताहाल है। आज वह जनता के पैसे से चुनाव लड़ रहे हैं और जो रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी का नहीं हुआ। जिन्होंने उनको जमीन से उठाकर आसमान में बैठाया जब वह सोनिया गांधी के नही हुए तो वह रायबरेली की जनता के क्या होंगे। रही बात रायबरेली की तो एम्स, रेल कोच कारखाना, निफ्ट आदि जैसे संस्थान सोनिया गांधी की ही देन हैं।

इस मौके पर राम सागर चौधरी, रमेश शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी साहब शरण पासी, विधानसभा प्रभारी राजकुमार दीक्षित, यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी प्रिन्सू वैश्य, युवा नेता संजय पासी, योगिता सिंह, चंदापुर न्याय पंचायत अध्यक्ष गया प्रसाद चौरिसिया, शिवनायक सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, जीतू शुक्ला, अर्जुन सिंह, जीवनलाल, रामनरेश यादव, छेदीलाल पासी, राजकुमार लोधी, धनन्जय सिंह, सूरज शर्मा, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बीना मिश्रा, सुरेश सिंह सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest