39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

सदर विधायक अदिति सिंह ने हरचन्दपुर विधानसभा में भरी हुँका

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस पार्टी की जनलोकप्रिय विधायक अदिति सिंह ने आज जनपद के सतांव ब्लॉक के ग्रामसभा लोहड़ा, पूरे समशेर, शाहपुर बाजार में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सोनिया गाँधी को चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए जनता से जनसमर्थन की अपील की।

अदिति सिंह जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहती है कि पूरे जिले में बस कांग्रेस पार्टी की ही लहर है। जनता को सही और गलत की पहचान है, समय आने पर जनता यह साबित कर देगी कि सांसद सोनिया गाँधी ने पिछले 10 वर्षों में जिले के विकास के लिए क्या – क्या काम किये हैं। जबकि कि भाजपा प्रत्याशी के पास पिछले 10 वर्षों से जिले के विकास के लिए दो – दो कार्यदायी संस्थायें हैं। फिर भी, जब भी वह जिले भर में प्रचार – प्रसार के लिए जाती हैं हर जगह सड़कें टूटी-फूटी मिलती हैं। जिले की सम्मानित नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

अदिति सिंह जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहती है कि इस चुनाव में आप सभी सोच – विचार कर, सही फैसला करते हुए, विकास को ध्यान में रखते हुए अपने – अपने मताधिकार का सदुपयोग करें।

यह जरूर देख लें कि पिछले 10 वर्षों में निवर्तमान सांसद ने जनपद के लिए क्या – क्या सौगातें दी है और भाजपा प्रत्याशी ने जिले को नाली, खडन्जा और हैण्डपम्प के अलावा क्या दिया है।

जनसभा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, जीतू सिंह, जफरुल खान ब्लॉक अध्यक्ष, अवधेश द्विवेदी, प्रधान गया प्रसाद लोधी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भानू सिंह, प्रधान बब्लू सिंह, पप्पू द्विवेदी, तिलंगा यादव, मनोज शुक्ला, सतीश अवस्थी, बालेश्वर यादव, बिहारी लाल, कन्हैयालाल, धनंजय श्रीवास्तव, धीरज द्विवेदी, प्रधान अनूप, प्रधान राजेन्द्र कुमार, हरी शंकर चौधरी, प्रधान दिनेश, प्रधान रामू सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी ने बूथ स्तर तक मेहनत करने का संकल्प लिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest