20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सतांव ब्लॉक के गाँवों का दौरा कर अदिति सिंह ने जीत दिलाने पर जनता को दिया धन्यवाद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने अपनी कर्मभूमि के सतांव ब्लाक के सलारपुर, रसूलपुर गुण्डा, भिखारी का पुरवा, टिकरा एवं रेती खुर्द गाँवों में पहुँचकर जनता को सोनिया गाँधी को भारी मतों से विजयश्री दिलाने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। विदित हो कि सदर विधायक अदिति सिंह ने आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गाँधी को जीत दिलाने के लिए पूरे जनपद में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया था। जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सदर विधानसभा से सबसे ज्यादा 62 हजार मतों से विजय दर्ज की है।

अदिति सिंह जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहती है कि मेरे नेतृत्व में हुए पहले आम चुनाव में आप सभी ने मुझ पर भरोसा कर सदर विधानसभा से श्रीमती सोनिया गांधी जी को सबसे ज्यादा मतों से विजयी बनाकर मेरा मान बढ़ाया, जिसके लिए मैं जीवन पर्यन्त आभारी रहूंगी। अदिति सिंह ने कहा कि हमारे और आपके पारिवारिक रिश्ते हैं न कि राजनैतिक, राजनीति मुझे मेरे परिवार से विरासत में मिली है, जैसे मेरे बाबू स्व. धुन्नी सिंह, मेरे ताऊ स्व. अशोक सिंह, मेरे पिताजी अखिलेश सिंह ने हमेशा आप सभी की दशकों तक सेवा की है वैसे ही मैं वादा करती हूँ कि आप सभी की सेवा करती रहूँगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह उनके हक और विकास की लड़ाई जारी रखेंगी, सरकार चाहे किसी भी पार्टी की क्यों न रहें। इस दौरान उन्होंने जनता की जनसमस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ ही सलारपुर में मल्लाह को जीवकोपार्जन हेतु नाव मरम्मत के लिए पांच हजार रु. की आर्थिक मदद दी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest