26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज, (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज़ रफ्तार बोलेरो ने टैक्सी में मारी जोरदार टक्कर हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहादुर खेड़ा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरी टैक्सी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बैठी रूपरानी 30 वर्षीय व इलाहाबाद निवासी आशीष शुक्ला 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान मामूली रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया , बाकी एक घायल का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक विजयपुर मार्केट गोमती नगर निवासी त्रिपुरारी चतुर्वेदी बोलेरो गाड़ी से धावा पुर गांव से वापस लौट रहा था जैसे ही बहादुर खेड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर बोलेरो ने टैक्सी में टक्कर मार दी जिस में बैठी 2 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई जिस से घबराया टैक्सी चालक सवारियां उतार कर मौके से फरार हो गया अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest