14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सड़क हादसे में दो की मौत महिला गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र मे खड़े ट्रक में घुसी कार हादसे में दो लोगों की मौत , महिला गंभीर रूप से घायल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय निर्माण के महाप्रबंधक सुधीर कुमार तायल पत्नी संगीता तायल के साथ कार यूपी 65 बी ,पी 0708 से बनारस से लखनऊ आ रहे थे ,तभी कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव के पास अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में जा घुसी , हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल चालक जय नारायण उम्र 49 व राजकीय निर्माण के महाप्रबंधक सुधीर कुमार तायल उम्र 59 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।वही गंभीर रूप से घायल पत्नी संगीता तायल को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।

दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest