33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

सड़क हादसे में किशोर की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में आम लेकर घर लौट रहे मासूम की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई ।

मोहनलालगंज (लखनऊ)। कोतवाली क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव निवासी अबोध आनंद पुत्र गजोधर 14 वर्षीय आम खरीदारी करने के लिए परवर पूरब गया हुआ था । घर वापस आते समय परवर पश्चिम गांव के बीयर हाउस के पास अनियंत्रित ट्रक यूपी 32 एन 8379 ने मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया , और बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया ,वही परिजनों का आरोप है कि समय पर अगर एंबुलेंस की मदद मिल जाती तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी , मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मामला पंजीकृत कर लिया गया है, वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest