36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

सड़कों पर अतिक्रमण के चलते लोगों का चलना हुआ मुश्किल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। लखनऊ रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगोहा कस्बे में प्राथमिक विद्यालय है जहां पर छोटे-छोटे नौनिहाल पढ़ने आते हैं और इसी स्कूल के सामने चाट होटल की दुकाने है जहां पर लोग आकर अपनी गाड़ियां इधर-उधर रोड पर खड़ी कर देते हैं , जिससे छोटे-छोटे नौनिहालों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतें होती है। अक्सर नौनिहाल गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसके बावजूद भी इस पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है। लोग आकर अपनी अपनी गाड़ियां इधर-उधर रोड पर खड़ी कर देते हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । गाड़ियां इधर उधर खड़ी होने से राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। निगोहा कस्बे में बृहस्पतिवार और रविवार को बाजार भी लगती है, जिसमें लोगों का चलना जोखिम भरा रहता है। नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ अतिक्रमण की वजह से गाड़ियां इधर उधर रोड पर खड़ी हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता रहता है। अगर दुकानों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल पढ़ने आते जाते रहते हैं और गाड़ियां इधर-उधर रोड पर खड़ी होने के चलते कई बार स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं और निगोहा नेशनल हाईवे पर कई इंटर कॉलेज भी है, जिसमें सैकड़ों बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं दुकान पर। नेशनल हाईवे पर खड़ी गाड़ियो के चलते कई बार स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं कभी भी कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest