15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सड़कों के निर्माण से जनता को मिलेगी राहत : पिंटू शर्मा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। लोक सभा चुनाव से पहले यूपी सरकार द्वारा जनपद की छह विधान सभाओं में कुल 378.055 किलोमीटर लम्बी 241 सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया, जिनके निर्माण में कुल 8102.20 लाख रुपये की लागत आयेगी। जनपद की सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है, लेकिन समूचे जनपद में क्षेत्रीय विधायक ने अपने प्रयासों में भारी रही सड़कों के विकास के निर्माण के लिए विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से सर्वाधिक 60 सड़कें स्वीकृत की गयी हैं। जिनकी लम्बाई 94.075 किलोमीटर है। यह सड़कें 3383.89 लाख रिपये से निर्मित की जायेंगी।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि विजय शर्मा (पिंटू शर्मा) ने पत्रकारों को बताया कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों के निर्माण हो जाने से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल जायेगी। यह जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों में भी खुशी की लहर दौड़ गयी है। प्रधान मोहम्मद अतीक, शिवराम सिंह, सन्त शरण, श्रीराम, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक त्रिवेदी, रामेंद्र सिंह, संतोष यादव, बाल गोविन्द पासवान, रामशरण, अब्दुल शमद, गंगाराम पासवान, सुनील कुमार, छोटेलाल लोधी, प्रधान सर्वेश सिंह, अश्वनी मिश्रा, दीपू सिंह, नीलू सिंह, ललन सिंह, अंशू सिंह, सज्जाद आदि ने क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खुशी जाहिर की है।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest