22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

सच्चे मार्ग पर चलना ही सच्ची सेवा और पूजा है:स्वामी रामानन्द

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। श्रीमद् भगवत कथा के माध्यम से लोगों को प्रभू के सच्चे स्वरूप का वर्णन कर सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना और सच्चे मार्ग पर चलना ही सच्ची सेवा और पूजा है। पुष्कर से आये व्यास पीठाचार्य आचार्य स्वामी रामानन्द ने अशर्फाबाद में आयोजित भगवत कथा में लोगो को प्रेरणा देते हुए सच्चे मानव धर्म का पाठ पढ़ाया।

बताते चलें कि क्षेत्र के अशर्फाबाद निवासी सूर्यभान सिंह ने हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीमद् भगवत कथा का आयोजन कराया है। सोमवार को आरम्भ हुए भगवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाल कर दोपहर से भगवत गीता के पाठ के माध्यम से लोगो को भगवान के सच्चे स्वरूप से परिचय कराया गया। यह कार्यक्रम अनवरत 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। 21 अक्टूबर को विषाल ब्रम्हभोज का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के श्रृद्धालू उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करेगें। इस अवसर पर पुष्पा सिंह, डा0 एम पी सिंह, अभितेज प्रताप सिंह, अवियुक्त प्रताप सिंह, राकेश सिंह, मोहित सिंह, सौरव सिंह, गौरव सिंह, सहित लोग उपस्थित रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest