24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थिति में सास बहू की मौत युवक गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ कस्बा के खटिकाना मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ही परिवार के एक अधेड़ महिला व एक युवती की मौत तथा एक युवक गंभीर हालत में अचेत अवस्था में घर के अंदर पाए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डलमऊ कस्बा के खटकाना मोहल्ला निवासी चांद पुत्र महबूब कि इसी महीने के 2 दिसंबर को सब्बू के साथ शादी हुई थी। एक महीना नहीं बीते की सोमवार बीती रात घर के अंदर चांद की माता हसीना व पत्नी सब्बू मृत पाए गए तथा युवक चांद गंभीर रूप में अचेत अवस्था में पाया गया । जानकारी तब हुई जब सुबह पिता महबूब काफी देर होने के बाद घर का कोई सदस्य बाहर नहीं आया। तो पिता महबूब ने घर के बगल में लगे दरवाजे की कुंडी खोल कर जब व अंदर गया तो देखा कि पत्नी व बहू की मौके पर ही मौत हो गई थी व बेटा चांद बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसे पास-पड़ोस मुहल्ले वासियों की मदद से आनन फानन डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर हसीना व सब्बू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा चाँद को चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इस बाबत कोतवाली प्रभारी श्री राम से पूछे जाने पर बताया की घटना की जानकारी मिली है परंतु मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest