सलोन,रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बैसन का पुरवा मजरे घुरहट मे एक 18वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी के फंदे से झूल गई।घटना की जानकारी जबतक परिजनों और ग्रामीणों को होती तबतक युवती दम तोड़ चुकी थी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक घुरहट निवासी युवती सरिता सरोज पुत्री दत्तू ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।इसके बाद दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया,और कमरे में लगे हुक से दुपट्टे को बांध कर संदिग्ध परिस्थितियों में खुदखुशी कर ली।मृतक युवती की माँ कौशल्या देवी ने बताया कि घर मे घटना के दौरान कोई नही था।उसकी बेरी मानसिक रूप से विक्षिप्त रहती थी।बेटो ने जब दरवाजा नही खोला तो गांव वालों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया।उसकी बेटी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।वही थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घुरहट गांव में एक युवती द्वारा फांसी लगाई गई थी।मौके पर पहुँचकर उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।युवती का दिमागी सन्तुलन ठीक नही था।
अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट














