22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी के हालत में मिला युवक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पहरावा के पास नैय्या के पुल के बगल में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। बताते आतरेटा गांव निवासी मोहित 20 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल दीक्षित अपने गांव के ही 3 लोगों के साथ लोगों ने जाते हुए देखा। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद पहरावा नया के पुल के पास संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ा हुआ मिला। परिजन उसे लेकर महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार युवक को जहरीला पदार्थ खिलाया गया या फिर उसने खुद खाया इसी के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा एवं उचित कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest