22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फाँसी लगा करी अपनी जीवनलीला समाप्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर( रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में सुबह एक युवती ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।डीह थाना के चौकी परशदेपुर क्षेत्र के बछवलखुर्द मजरे हाजीपुर निवासी राममनोहर यादव की पुत्री अन्नू 19 वर्ष ने घर के एक कमरे में छत में लगी धन्नी में साड़ी का फंदा लगा कर फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।घर वालो ने बताया कि जिस समय युवती ने फांसी लगाया उस समय घर में कोई नही था।मृतका की भाभी रेखा पशुओ का गोबर फेंकने खेत गई थी।जब वापस आई तो देखा उसका शव लटक रहा था।उसने आसपास के लोगो को बताया।गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर थानाप्रभारी जेपी यादव व चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह पहुंचे और परिजनो से पूंछतांछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवती की भाभी रेखा ने बताया कि सुबह लगभग 8 बजे अन्नू (मृतक) हमारे साथ खेत पर थी।उसके बाद वो घर चली आयी।जब हम खेत से लौट कर आये तो अन्नू फंदे पर लटकी हुई थी।उस समय घर पर कोई भी मौजूद नही था।मृतक की माता रामरती भी अपने मायके गई हुई थी।पिता ट्रक ड्राइवर है।मृतक 5 बहनों में सबसे छोटी थी सभी बहनों की शादी हो गई है। थानाप्रभारी जेपी यादव ने बताया कि मृतका की माँ रामरती ने तहरीर दी है कि बेटी अन्नू एक सप्ताह से मानसिक तनाव में थी।आगे उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बाकी जांच के बाद जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके अनुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

शम्शी रोजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest