17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (लालगंज)। पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मचारी की मौत हो गई लालगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी रामखेलावन पाल पुत्र सरदार पाल पूरे मकरहन मजरे ऐहार जोकि रेल कर्मचारी गैंगमैन के पद पर तैनात था। रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली में रामखेलावन की भूमि गई थी। जिसके एवज में उसे रेलवे में नौकरी मिली थी। रामखेलावन रेलवे मे नौकरी करता था। जिसका लडका भी रेलवे मे नौकरी करता है। मृतक के पांच लडके जिनमें से बड़ा लड़का भी रेलवे में नौकरी करता है। मृतक रामखेलावन रेलवे में सुल्तानपुर के कोइरीपुर क्षेत्र में गैंगमैन पद पर तैनात था। पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी की मौत हो गई घटना की सूचना परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया आनन-फानन में परिजन पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव लाया गया मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौत का क्या कारण था इसका पता नही चल सका हैं घटना की जांच की जा रही हैं।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest