17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर महिला की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। शनिवार सुबह लखनऊ-प्रयागराज रेलखण्ड पर इंटरसिटी से कटकर महिला की मौत हो गई । लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के निकट चांदमऊ गांव के पास का है मामला।देखते ही देखते घटना की सूचना होने पर लोगों का मजमा लग गया।वही पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सम्बन्धित कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आप को बताते चले कि यहां आये दिन दुर्घटना होने पर भी रेल प्रशासन नहीं जाग रहा। गाँव के ग्रामीणो ने कई बार अण्डरबाईपास बनवाने को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया पर प्रशासन के जूं तक नहीं रेंगी।यह रेललाइन गाँव के बिल्कुल मध्य से होकर यहाँ से गुजरती है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest